म्योरपुर, जनवरी 8 -- सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से विधायक विजय सिंह गौंड़ ने गुरुवार की दोपहर लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और आम लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। दुद्धी के वर्तमान विधायक विजय सिंह गौंड़ किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। लगभग छह माह पहले पीजीआई लखनऊ से इलाज शुरू किया था। पिछले दो माह से वे पीजीआई में ही भर्ती थे। गुरुवार की दोपहर लगभग साढे़ 11 बजे पीजीआई में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जिले के साथ ही पूरे दुद्धी क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। दुद्धी विधानसभा के सपा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को दुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.