अमरोहा, फरवरी 1 -- मुरादबाद की कांठ विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम व तहसीलदार से मुलाकात की। छुट्टा पशुओं समेत अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में छुट्टा पशु किसानों की फसलें नष्ट कर रहे हैं। पशु किसानों पर हमला बोलने के संग सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। समस्या के स्थाई समाधान की मांग की। क्षेत्र की जर्जर सड़कों, गलियों एवं संपर्क मार्गों की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया। कहा कि खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों, बुज़ुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने की मांग की। जल निकासी, राजस्व से जुड़ी समस्याएं, अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.