प्रमुख संवाददाता, जुलाई 16 -- कानपुर में बिना अनुमति के स्कूल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाए जाने के मामले में पुलिस ने विधायक अमिताभ बाजपेयी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। महज 12 दिनों में 20 पन्नों की चार्जशीट में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के तौर पर केक काटते वीडियो और वादी की गवाही को आधार बनाया है। इसी सप्ताह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक जुलाई को सपा विधायक ने बिना अनुमति सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया था। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ उन्होंने केक काटा था। केक काटते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई। शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन प्रधानाध्यापक नवीन कुमार को निलंबित कर दिया था।सपा विधायक के खिलाफ 20 पन्नों की ...