कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी के आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे लोग सपा समर्थक और धर्म जाति विशेष के वोटरों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-सात का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत दो नेताओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। उनका कहना है कि भाजपा कार्यालय से बाकायदा ऐसे वोटरों के टाइपिंग किए हुए नामों के साथ प्रिंटेड फार्मों के बंडलों को बीएलओ और सुपरवाइजर को दे रहे हैं। इसमें एक एक नाम से सैकड़ों हस्ताक्षर युक्त फार्म बिना पते, एपिक नंबर के बीएलओ के पास जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसा कृत्य करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। अमिताभ बाजपेई ने बताया कि नियमत: किसी का वोट काटने की शिकायत पार्टी विशेष के कार्यकर्ता नहीं करेंगे। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.