कानपुर, मई 15 -- कानपुर। कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय को लेकर राजनीति लगातार गरमा रही है। इसी बीच आर्य नगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई को पुलिस ने कड़ी निगरानी में उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि रात से ही पुलिस बल उनके आवास के बाहर तैनात है। इस मामले पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि वह तय समय पर घर से निकलने का प्रयास करेंगे। अगर प्रशासन उन्हें रोकता है तो वह पुलिस से कहेंगे कि "इतनी सुरक्षा में ही हमें कार्यक्रम स्थल तक ले चलिए।" उन्होंने कहा कि यदि उन्हें भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया तो वह अपने घर पर ही हवन-पूजन कर वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। यह भी पढ़ें- शिलान्यास से पहले सपा विधायक हाउस अरेस्ट; घर के बाहर बैरिकेडिंग, अमिताभ बोले- ये लोकतंत्र के खिलाफ सपा विधायक ने इस दौरान बड़ा सं...