लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में हुई, जिसमें अति निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधानसभा में विरोधी दल के नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने भी निंदा प्रस्ताव पारित घोषित किया। यह निंदा प्रस्ताव भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर संसद में पेश किए गए नारी वंदन अधिनियम के विरोध में किया गया है। यह भी पढ़ें- सपा पार्षदों का प्रदर्शन, महिला आरक्षण कानून 2023 अविलम्ब लागू करने की मांग निंदा प्रस्ताव का उद्देश्य अति निंदा प्रस्ताव में कहा गया है कि हम इस 'अति निंदा प्रस्ताव' द्वारा केंद्र की भाजपा व उनकी सहयोगी दलों की घोर निंदा करते हैं जो महिला आरक्षण का ढोंग करती हैं। जिनका मंसूबा इस बिल के बहाने...