लखनऊ, अप्रैल 30 -- विधायक पूजा पाल ने गुरुवार को विधानसभा में जोरदार भाषण देते हुए अखिलेश यादव और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को जंगलराज के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब प्रदेश रामराज की नाम से जाना जा रहा है। पहले बेटियों पर अत्याचार होता था, पुलिस के पास मामला जाता तो कार्रवाई नहीं होती थी। विधायक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश में अपराध की घटनाएं आम थीं और खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं और उस समय पुलिस-प्रशासन में सुनवाई नहीं होती थी। यह भी पढ़ें- अपने केस वापस लेने की लिस्ट खुद पढ़ेंगे या हम पढ़वा दें, अखिलेश का योगी पर हमला समाजवादी पार्टी ...