सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों से संबंधित जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि जनपद में दर्जनों लिमिटेड कंपनियां होने के बावजूद भी जनपद के नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और सोनभद्र से अन्य प्रदेशों में जाने के लिए मजबूर हैं। इस भाजपा सरकार में नौजवानों का कोई सुनने वाला नहीं है। इसी के साथ किसानों के गेहूं क्रय में भारी पैमाने पर हीला हवाली की जा रही है, जिसकों तत्काल संज्ञान में लेते हुए किसानों का गेहूं क्रय कराया जाए। कहा कि नगर पालिका में रिकॉर्ड रूम से खसरा ...