गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और लोनी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निकाल दिया गया। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। युवजन जिलाध्यक्ष ने पिछले दिनों जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन का पुतला भी फूंका था। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा ने पिछले कुछ दिनों से बगावती तेवर अपना रखे थे। उन्होंने पिछले दिनों कुछ समर्थकों के साथ आरडीसी में पार्टी जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन का पुतला फूंका था। उस वक्त जीतू शर्मा ने कई आरोप लगाए थे। सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंकने से पार्टी में गुटबाजी की बात सामने आई। यह मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचा। पार्टी ने इसे गंभीर और अनुशासनहीनता माना है। सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.