उरई, मार्च 18 -- उरई। जिला पंचायत चुनाव से पहले ही राजनैतिक दलों में नेताओं के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को पूर्व प्रत्याशी दीपशिखा ने प्रेसवार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सपा में और मजबूती के साथ वह लोगों व महिलाओं की आवाज को बुलंद करेंगी। कालपी रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए दीपशिखा ने बताया कि बीती 15 मार्च को उरई में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के समक्ष सपा में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि सपा महिलाओं को जो मान, सम्मान मिल रहा है। पार्टी मुखिया ने सपा सरकार में महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए बड़े काम किए। छात्राओं को कन्याविद्या धन के साथ लैपटॉप दिए। दीपशिखा आम आदमी पार्टी में बुंदेलखंड प्रभारी रहने के साथ उरई-जालौन सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.