लखनऊ, सितम्बर 14 -- Samajwadi Party: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा में बड़ा बदलाव हुआ है। नौ साल से लोहिया ट्रस्ट की कमान संभाल रहे शिवपाल सिंह यादव की जगह अब अखिलेश संभालेंगे। सोमवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में सपा मुखिया अखिलेश को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई गई है। बतादें कि 2017 में तत्कालीन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को हटाकर शिवपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से शिवपाल सिंह यादव ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लोहिया ट्रस्ट में हुए इस बदलाव को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। ऐसे में शिवपाल यादव की भूमिका और अखिलेश यादव के साथ उनके राजनीतिक रिश्तों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, ट्रस्ट मे...