शामली, जुलाई 7 -- शामली। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी संगठन में हुए बदलाव के बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच चल रही बयानबाजी से कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल बना है, जिसे समाप्त करते हुए सभी को पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा शामली संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र ताना तथा महासचिव पद पर कलीम हसन का मनोनयन किया गया है, जो संगठन की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अनुशा...