लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की।राजेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी परिवार हनुमान भक्त रहा है। मुलायम सिंह यादव ने सैफई में हनुमान मंदिर की स्थापना की। हनुमान जी शक्ति, भक्ति, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...