लखनऊ, मई 12 -- समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर बागी विधायकों का पोस्टर लगा मिला। इस बार सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले बागी विधायकों, अभय सिंह और राकेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। पोस्टर में इन नेताओं को 'विश्वासघाती' बताते हुए पार्टी के साथ दगाबाजी करने का आरोप लगाया गया है। सपा समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने इन्हें पहचान दी, लेकिन इन्होंने निजी स्वार्थ के लिए विचारधारा से समझौता किया। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर यादव समाज में उबाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...