सपा मुखिया ने सिसैया खुर्द पीड़ितों को दी आर्थिक सहायता
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- खमरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सिसैया खुर्द के 18 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रुपयों की मदद गांव पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दी। इसके अलावा, कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से जख्मी पांच साल के बच्चे को एक साइकिल और कपड़ों के साथ खाने-पीने की वस्तुएं दी गईं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर सांसद आनंद भदौरिया और उत्कर्ष वर्मा के नेतृत्व में सिसैया खुर्द गांव पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित मन्नू देवी, शकुंतला देवी, सरोजनी देवी, सुनीता देवी, चम्पा देवी, रामावती, कृष्णावती, सुशील कुमार, तीर्थराम, लवकुश, रमाशंकर, महेशा देवी, राजेन्द्र कुमार, राममित्र, सियाराम और शंकरलाल को 10-10 हजार रुपयों की सहायता राशि उपलब्ध कराई।सपा यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.