लखनऊ, अगस्त 7 -- डा. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि जब तक सामाजिक भेदभाव है, तब तक आरक्षण को जारी रखना होगा। संघ प्रमुख के आरक्षण के राजनीतिककरण पर डा. निर्मल का कहना है कि इसके लिए पूरी तरह समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। डा. निर्मल ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16(4)ए में अनुसूचित जातियों के प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद सपा ने संसद में आरक्षण का संशोधन बिल फड़वा दिया था। यह भी पढ़ें- मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर बोले चंद्रशेखर- जाति जनगणना कराकर आर्थिक आंकड़े बता दे सरकार पूरे प्रदेश में प्रोन्नति में आरक्षण के विरोध में सभाएं व आंदोलन करवाए थे। उन्होंने आरोप लगाय...