बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से भेंट की। इस दौरान उन्हें बांदा की वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले विश्व प्रसिद्ध शजर पत्थर से निर्मित साइकिल भेंट की। जिस पर उन्होंने शजर पत्थर की आकृति देख इसकी तारीफ की। राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि इससे पहले जब सपा मुखिया बांदा आए थे, उस दौरान वह शहर के बाबूलाल चौराहे स्थित एक शजर पत्थर के कारखाने भी गए थे। यहां पर काम कर रहे कारीगरों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी थीं। उन्होंने वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो उनकी स्थिति के सुधार की दिशा में काम किया जाएगा। शजर पत्थर की खासियत है कि जिसमें प्राकृतिक रूप से प्रकृति की छवि अपने आप बन जाती है। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.