बांदा, मार्च 19 -- बांदा। रसोई गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी महिला सभा ने खाली सिलेंडरों के साथ अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस दौरान हे नरेंदर, दे सिलेंडर, मोदी जी शर्म करो, रसोई पर रहम करो, बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा का सूपड़ा साफ लिखीं तख्तियां लहराकर नारेबाजी की। वहीं इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्मय से बताया कि पूरे भारत खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है। जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ये मामला हम महिलाओं से सीधे जुड़ा है, पहले कमरतोड़ महंगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है। आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ये कहना कि...