शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- तिलहर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रही समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डा.सुचि कश्यप को तमाम नेताओं के साथ पुलिस ने रोक लिया। सपा नेताओं की पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। कई घंटे बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज कुमार को दिया। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक व जौहर विवि मुद्दे को लेकर सपा का प्रदर्शनपुलिस से नोकझोंक मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे राष्ट्रीय सचिव डा.सुचि कश्यप व सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कई गाड़ियों से पदाधिकारी दोदराजपुर मोहल्ले से दिल्ली के लिए निकले। इसी दौरान भारी पुलिस बने उनके काफिले को आगे नहीं जाने दिया। दिल्ली जाने के लिए पुलिस से सपा नेताओं की कई बार नोकझोंक हुई और उन्होंने हाईवे पर पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस ने अपनी गाड़ियों ...