कन्नौज, अप्रैल 27 -- समाजवादी पार्टी के महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया का सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। कंचन कनौजिया पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिलाध्यक्ष के निधन का समाचार मिलते ही सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, वरिष्ठ सपा नेता इं.अनिल पाल, कूक्कू चौहान, बजरंग सिंह चौहान समेत कई सपा नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि कंचन कनौजिया ने सदैव गरीबों, असहायों की लड़ाई लड़ी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कंचन कनौजिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता मंच ने बीके राय के कार्यों को किया याद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.