मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार हो रही किल्लत एवं महिलाओं को घर चलाने में हो रही परेशानी को लेकर समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कई महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय से चलकर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने गैस सिलेंडर की अव्यवस्था व ब्लैक में भारी दामों में बिक रहे गैस सिलेंडर को रोकने की मांग की। पूजा अनिल अंबेडकर ने कहा कि भाजपा सरकार की व्यवस्था को लेकर नाकामी से गैस सिलेंडर मिलना दूभर हो रहा है। गैस सिलेंडर की सप्लाई में भ्रष्टाचार व अव्यवस्था के चलते सिलेंडर मिलने में हाहाकार मचा हुआ है। गैस एजेंसियों पर पू...