सपा महिला जिलाध्यक्ष का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
चंदौली, मई 29 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई बर्बर मारपीट, घर में घुसकर हमला तथा अमानवीय व्यवहार करने के मामले में अधिवक्ता एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. खालिद वकार आबिद ने उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग में लिखित शिकायत की है। शिकायत में मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी, इलेक्ट्रॉनिक एवं फॉरेंसिक जांच कराए जाने की मांग की गई है। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वाद संख्या 4030/IN/2026 पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता डॉ. खालिद वकार आबिद ने घटना को महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा एवं मानवाधिकारों पर गंभीर हमला बताते हुए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के उल्लंघन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.