फतेहपुर, जून 15 -- हथगाम। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीमाली के नेतृत्व में सोमवार को आम्बी ग्राम सभा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। संचालक गुलाब सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में तमाम लोग उपस्थित हुए और अपनी अपनी समस्या को रखा। जिस पर पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर पवन कुमार श्रीमाली, मुन्ना सिंह यादव, शिवशरण सिंह यादव, निर्भय सिंह यादव, शुभम सिंह यादव, रहमान, मोहन सिंह, राजाराम प्रधान समेत अन्य तमाम सपाई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...