सपा ब्लॉक अध्यक्ष बने सुजीत, कार्यकर्ताओं में खुशी
मऊ, जून 7 -- दोहरीघाट (मऊ)। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दोहरीघाट से ब्लॉक अध्यक्ष पुनः सुजीत कुमार विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है। इससे करुकर्ताओं में खुशी की लहर है। ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा पुनः दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए संकल्पित हूं। युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू ने कहा कि सुजीत विश्वकर्मा को पार्टी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी मजबूत होगी। साथ ही दोहरीघाट में सपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा। खुशी जताने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र मिश्रा, अजय यादव, सतीश यादव, लाल बाबू सोनकर, राजेश गुप्ता, साहब यादव, अंकुश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- संक्षेप यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, बूथ प्रभारियों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.