सपा बूथ अध्यक्षों की बैठक में 16 अध्यक्ष नदारद
बरेली, मई 24 -- सिरौली।प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर बूथ अध्यक्षों के साथ जिला अध्यक्ष की मीटिंग में विधानसभा के 16 बूथ अध्यक्ष नदारद रहे। इसे लेकर जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई है।शनिवार को नगर के शांति गार्डन में सपा के बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ को मजबूत करना है। बैठक में कुल 35 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे, जबकि 16 बूथ अध्यक्ष बैठक से नदारद रहे। जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल यादव से जवाब मांगते हुए नाराजगी जताई, कहाकि कार्यकर्ताओं के संगठन से ही 2027 में सपा की सरकार बनेगी। पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को विभिन्न रणनीतियों पर विचार किया। सेक्टर जॉन प्रभारी राजेंद्र पांडे, बीडी वर्मा, पूजा पाल, डॉ जी राज सिंह, विजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.