लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी बांदा की जिलाध्यक्ष समेत सभी तरह की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इस संबंध में सोमवार को भंग करने संबंधी सूचना जारी की। इसके मुताबिक जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ, बांदा से राज्य कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी व सदस्य तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी जल्द गठित की जाएगी। यह भी पढ़ें- सपा बांदा जिलाध्यक्ष समेत सभी प्रकोष्ठ भंग यह भी पढ़ें- नंदा बने बसपा के जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...