लखनऊ, जुलाई 23 -- यूपी में विधानसभा के लिए चुनावी तिथियों का ऐलान चाहे जब हो, मगर भाजपा ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने बुधवार को प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ सम्मेलन करके चुनावी रणभेरी बजा दी। इस संगठनात्मक कवायद को चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन सम्मेलनों के जरिए बूथ स्तर पर सारे वोटरों की मैपिंग करने का लक्ष्य दिया गया। भाजपा की नजर हर बूथ के जातिगत रूप से मजबूत चेहरों पर भी है। फिर चाहे वो किसी भी दल के हों। खासकर सपा-बसपा के मजबूत क्षत्रपों पर नजरें हैं। पदाधिकारियों को ऐसे जातिगत चेहरों की सूची बनाने का भी टॉस्क दिया गया है। सत्ताधारी दल इन दिनों पूरी तरह चुनावी मोड में है। एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के जिलों के तूफानी दौरे पर हैं, दूसरी ओर संगठन ने भी 'बूथ जीता-च...