एटा, अप्रैल 4 -- शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में ग्रीन गार्डन में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रथम सत्र के उद्घाटन सत्र में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा वाली पार्टी है। यही कारण है आज प्रदेश से लेकर केंद्र में काबिज है। सदर विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ऐसी ताकत है जो आज कार्यकर्ता यहां बैठे हैं। एक दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा सपा, बसपा, कांग्रेस में नहीं है। यह सब एक व्यक्तिवाद की पार्टियां है। इनका अध्यक्ष केवल एक परिवार का ही बन सकता है। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विक्रांत माधोरिया, जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता मौजूद रहे। प्रथम सत्र की अध्यक्षता नितिन गुप्ता मंडल अध्यक्ष एवं संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.