सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान की विहिप नेताओं ने की निंदा
मथुरा, मई 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज एवं महिला समाज के प्रति दिए गए बयान पर विश्व हिन्दू परिषद ने रोष जताया है। बयान के विरोध में विहिप पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज एवं महिला समाज विशेष रूप से जाट एवं गुर्जर समाज की महिलाओं के विरुद्ध की गई टिप्पणी का विश्व हिंदू परिषद निंदा करती है। विश्व हिन्दू परिषद ऐसे दूषित मानसिकता वाले नेताओं, जो हिन्दू समाज के अंदर जातिगत आधार पर टिप्पणी करते हैं, सरकार इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।विहिप नेताओं ने कहा कि नेता द्वारा पिछले दिनों महिला समाज के विरुद्ध जो टिप्पणी की थी, उक्त नेता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.