सपा प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट
उन्नाव, जून 18 -- बीघापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन ने सपा के भगवंतनगर विधान सभा पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश प्रवक्ता अंकित सिंह परिहार को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने उनसे मिलने वाले लोगों से भी मिलने नहीं दिया। सपा नेता ने कहा कि उनका मुख्यमंत्री का विरोध करने का कोई कार्यक्रम नहीं रहा है और जब भी उनके सपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरोध में कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे तभी वह लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करेंगे। प्रशासन की तानाशाही और एक दल विशेष के लिए की जा रही कार्रवाई का वह विरोध करते हैं तथा उनकी निजी स्वतंत्रता रोके के जाने की निंदा भी करते हैं। यह भी पढ़ें- सीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता को पुलिस ने रोका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.