महोबा, मई 15 -- महोबा, संवाददाता। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के द्वारा ब्राम्हण समाज पर दिए गए बयान के विरोध में पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताते हुए केस दर्ज कराने की मांग उठाई है। ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक आदर्श तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान की निंदा करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता का बयान सौहार्द बिगाड़ने वाला है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के द्वारा अभद्र और अपमानजनक बयान दिए गए है जिससे ब्राम्हण समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पदाधिकारियों ने सपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता का पुतला फूंका, ब्राह्मण समाज में आक्रोश इस मौके पर एडवोकेट प्रदीप ...