हरदोई, अप्रैल 30 -- संडीला। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्षेत्र के ग्राम तिलोइया में ट्रेन हादसे में मृतक परिवार से मिलकर दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। सपा प्रमुख गुरुवार को मल्लावां के चर्चित शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने कुशवाहा परिवार के साथ खड़े होकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिलाया। मल्लावां में ही ग्राम तिलोइया संडीला निवासी इच्छाराम यादव से मिले। उनके बेटे की ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। सपा नेता डॉ अश्वनी सिंह ने अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की थी। यह भी पढ़ें- उप्र में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार: अखिलेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.