सपा प्रमुख की बेटी पर अनर्गल टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा
बलिया, जून 12 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र व अनर्गल टिप्पणी करने के मामले में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।टिप्पणी से नाराज सपा कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के माध्यम से बताया है कि दो दिन से सोशल मीडिया पर कुछ अज्ञात और स्थानीय कस्बा निवासी गोरखनाथ जायसवाल द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के बारे में अभद्र और अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने साइबर थाने में दी तहरीर सोशल मीडिया पर जानबूझ कर पोस्ट और शेयर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.