गोंडा, अक्टूबर 6 -- गोंडा/कटरा बाजार, हिटी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिले में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर में गुरुनानक चौक पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सीईसी का पुतला फूंका। सीईसी का पुतले को लेकर पुलिस और सपाइयों में छीनाझपटी हुई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। पुलिस की घेराबंदी के बीच सपाइयों ने पुतले में आग लगा दी। जलता पुतला पुलिस ने छीनकर बुझा दिया। इस दौरान सपा नेता सूरज सिंह, अफजल खान मौजूद रहे। उधर, कटरा विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओ ने कटरा बाजार में आर्यनगर -करनैलगंज मार्ग पर चुनाव आयोग व सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन प्रदर्शन कर ...