रामपुर, मार्च 26 -- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह सागर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब आरडीए ने उनके आदर्श कॉलोनी स्थित मकान का नक्शे से अधिक निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया है। यह घर सुरेंद्र सिंह सागर की पत्नी ऊषा सागर के नाम है। नोटिस में सात अप्रैल तक अपना पक्ष रखने का वक्त दिया गया है। मालूम हो कि चंद रोज पहले जिला प्रशासन सुरेंद्र सागर से जुड़े तीन पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई कर चुका है। यह मामला उनके बेटे हिमांशु सागर और भतीजे नितिन से जुड़ा है। 14 जनवरी की रात इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार के घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग हुई थी। पुलिस जांच में आरोपियों के रूप में हिमांशु और नितिन के नाम सामने आए। दो माह पहले दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, और अब वे जमानत पर रिहा हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.