कन्नौज, जुलाई 10 -- तिर्वा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह निम का शुक्रवार को तिर्वा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों का संकल्प लिया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह निम ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या से जुड़े चंदा प्रकरण ने भाजपा की कार्यशैली को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले चुनाव में जवाब देगी। उनका दावा था कि किसान, मजदूर, गरीब और कमजोर वर्ग मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं। कार्यक्रम में सपा के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक ...