बागपत, अगस्त 10 -- बागपत। शाहपुर पदड़ा निवासी अनुज यादव को सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया। अनुज यादव के आमंत्रित सदस्य नामित होने से सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...