गाजीपुर, अप्रैल 24 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे। यहां वह निशा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। दरअसल हाल ही में सपा डेलिगेशन भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था लेकिन ग्रामीणों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए थे। वहीं, सपा प्रमुख ने इसे लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला था और कार्रवाई की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गाजीपुर के कटारिया गांव पहुंचेंगे। दरअसल यहां निशा विश्वकर्मा हत्याकांड और पथराव कांड के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। अखिलेश यादव के दौरे को लेकर आधिकारिक प्रोटोकॉल भी जारी हो गया है। करीब 1 बजे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात करेंगे। अखिलेश को जेड प्लस सुरक्षा मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.