गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- गोरखपुर। विधानसभा सभा बांसगांव के ग्राम गोड़सरी निवासी स्व. मुन्ना निषाद के घर पहुंच कर सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से भेजे गए 50 हजार का चेक परिजनों को सौंपा। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद के साथ सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, सपा बांसगांव पूर्व प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष रामनिरंजन यादव, शिव कुमार दुबे, धर्मेन्द्र कुमार, इंद्रजीत निषाद, रामभजन, सुनील यादव, अर्जुन निषाद, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। बता दें कि गोड़सरी निवासी मुन्ना साहनी को कुछ माह पूर्व अज्ञात हमलावरों ने सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.