कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। बिधनू में 11 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म बाद हत्या के मामले में शनिवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। मृतका के पिता ने कहा कि कुछ आरोपियों का नाम पुलिस ने निकाल दिया है। प्रशासन की ओर से कोई सहयोग भी नहीं दिया गया है। इस पर समाजवादियों ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का वादा किया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मिलाने का भी वादा किया। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में आशीष चौबे, शिवकुमार पासवान, जैन यादव, वीरू पासवान, रजत यादव, सूरज ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...