लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुनः गाजीपुर जाकर पीड़ित परिजनों को पांच लाख रुपये देगा। इसमें दो लाख रुपये विश्वकर्मा समाज और तीन लाख समाजवादी पार्टी की ओर से दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में रामआसरे विश्वकर्मा, जैकिशन साहू विधायक, सीमा राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा और रीता विश्वकर्मा शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल सुबह नौ बजे ग्राम कटरिया थाना करंडा निवासी सियाराम विश्वकर्मा से मिलेगा। पीड़ित परिवार से 22 अप्रैल को सपा प्रतिनिधिमंडल पर मिलने जाते पत्थरों से हमला किया गया था, जिसमें तमाम लोग घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- सपा प्रतिनिधिमंडल आज गाजीपुर जाकर पीड़ित परिजनों को देगा पांच लाख घायल नेताओं ने सोमवार को अखिलेश से पा...