चंदौली, जून 21 -- चंदौली। संवाददाता जनहित के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे सपाजनों और पुलिस के बीच हुई नोक झोंक और धक्का मुक्की के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक, सपा जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत 9 बड़े नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 250 अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किया गया है। इसको लेकर सपाइयों में आक्रोश गहरा गया है। सपा नेताओं ने इस मामले से प्रदेश कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अवगत करा दिया है। साथ ही आगे की रणनीति बनाने में सपाई जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- जनहित से जुड़े मुद्दों पर दर्ज मुकदमों को वापस करने की मांगधरना प्रदर्शन का विवरण समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बीते शुक्रवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया।...