बरेली, मई 28 -- नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर सपा पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर विकास कार्यों में भेदभाव, लापरवाही और धीमी गति से काम करने का आरोप लगाते हुए अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय को एक ज्ञापन सौंपा है। अपर नगर आयुक्त को सौंपे गए पत्र में सपा पार्षद दल ने स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल खड़े किए हैं। पार्षद गौरव सक्सेना का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर के कुल 80 वार्डों में से केवल 6 वीआईपी वार्डों को चुनकर उनमें ही काम कराए जा रहे हैं। शहर में अधिकांश परियोजनाएं या तो अधर में लटकी हैं या अधूरी पड़ी हैं, जिनका जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी 80 वार्डों में स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्य कराए जाएं, ताकि सही मायनों में इसे स्मार्ट सिटी कहा जा सके। यह भी पढ़ें- पार्षदों ने नगर प्रशासन के ...