गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन और परिसीमन बिल 2026 के लोकसभा में पारित न होने के विरोध में नगर निगम के भाजपा पार्षदों के निंदा प्रस्ताव के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने बुधवार को नगर निगम सदन कक्ष में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम सदन कक्ष में महापौर की कुर्सी के समक्ष टेबल पर महापौर को संबोधित अपना ज्ञापन चस्पा कर दिया। एक प्रति अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के जरिए महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव को प्रेरित की। वरिष्ठ पार्षद जिलाउल इस्लाम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने देश के स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया, जिसके कारण नगर निगम में दो महिला महापौर हो चुकी है। बड़ी संख्या में पिछड़ी, दलित और सामान्य वर्ग की महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.