कन्नौज, नवम्बर 22 -- कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्म दिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने खून, पसीने से पार्टी की सींचा है। पार्टी को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाने के लिए बहुत मेहनत की है। उनके दौर में इतने संसाधन नहीं थे, इसके बावजूद पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। कहा कि जयंती पर सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि २०२७ में सरकार बनानी है, जिसके लिए बूथ स्तर पर काम करने की जरुरत है। सभी कार्यकर्ता अपने गांव क्षेत्र में वोट बनवाने के लिए बीएलओ से लगातार संपर्क में रहे। तमाम ऐसे लोग हैं, जिनको एसआईआर के बारे में अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.