वाराणसी, अक्टूबर 15 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर वादों से मुकरने, राजनीतिक रुख बदलने और परिवारवाद को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि सपा पर भरोसा करना मगरमच्छ से नदी पार कराने जैसा है। उन्होंने लोगों से प्रदेश के हितों के बजाय परिवार को प्राथमिकता देने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सपा की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की 10 सीटों में से आठ भाजपा और दो सपा के खाते में गईं। उनके मुताबिक, भाजपा ने विभिन्न समाजों को प्रतिनिधित्व दिया,...