सपा पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर से मिले
गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। सपा जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने कैला भट्टा में सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने के प्रयास को रोकने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया कि शहर की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाएं जाए ताकि भविष्य में अप्रिय घटना न हो। पुलिस कमिश्नर से मिलने वालों में अभिषेक गर्ग, सिकंदर यादव, असलम कुरैशी और शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.