हाथरस, जून 12 -- हाथरस। शहर के आगरा रोड नवीपुर चौराह और राधा कृष्ण कृपा भवन में जगद् गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के के हाथरस विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, अनिल कुमार वार्ष्णेय पूर्व जिला प्रवक्ता, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी और गौमाता का जय घोष करते हुए बड़ी श्रद्धा के साथ स्वागत सत्कार कर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए व पटका एवं राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की। रामनारायण काके ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसी के साथ काके ने महाराज जी का आगमन हाथरस के लिए एक गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर बताया। यह भी पढ़ें- हाथरस की भूमि सदैव धर्म, संस्कृति और सामाजिक चेतना की वाहक...