महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर में सपा की ओर से सामाजिक उत्थान विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि शिक्षा के महत्व व महत्व को समझने पर ही समाज का विकास संभव है।उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक उत्थान उसके शैक्षिक स्तर से तय होता है और शिक्षा के बिना कोई भी समाज का विकास नही कर सकता। बल्कि शिक्षा अन्य समाज को भी जागरूक कर उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। आज इस माज को आत्मनिर्भर व मजबूत बनाने के लिए हर परिवार के द्वारा अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक छोटे सिपाही के रूप में पूर्वांचल की धरती पर समाज के लोगों से संवाद करने के लिए आए हुए हैं। उन्होंने आगामी ...