बदायूं, जून 8 -- सपा नेता फखरे अहमद शोबी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बल्लिया में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की। सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। हमारा लक्ष्य विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दलित पिछड़े अल्पसंख्यक मजदूर किसान आदिवासी और दबे हुए लोगों की आवाज बनकर प्रदेश में हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़े हैं। आमिर सुल्तानी, घलेंद्र सिंह, गदराज सिंह सागर, हीरा लाल सागर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सपा ने समाज के हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी यह भी पढ़ें- पीडीए को हर बूथ पर मजबूत करने के संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान...